20 Apr 2024, 11:20:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा ने आर्थिक मोर्चो पर विफल रहने के बाद उछाला सीएए का मुद्दा : प्रमोद तिवारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 8:38PM | Updated Date: Jan 8 2020 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रमोद तिवारी ने केन्द्र सरकार पर आर्थिक मोर्चो पर विफल रहने को आरोप लगाते हुये कहा कि ज्वलन्त समस्याओं से अपनी असफलता को छिपाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून( सीएए) और एनआरसी का मुद्दा ले आयी है जिससे लोगों का ध्यान उनकी नाकामियों से हटा रहें। तिवारी बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा कि भारत की विकास दर जीडीपी गिरकर 4.5 प्रतिशत पर पहुंच गयी है, जो पिछले सात सालों में सबसे कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आर्थिक मोर्चो पर विफल रही है। विफलता को छिपाने के लिये सीएए का मुद्दा ले आयी ताकि लोगों को ध्यान ज्वलंत समस्याओं पर न जाये। उन्होंने कहा कि यह देश की आर्थिक बर्बादी की कहानी बयान कर रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तिविकता इससे अधिक चिन्ताजनक है , छह कोर सेक्टर में से चार कोर सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गयी है जब जाकर जीडीपी 4.5 प्रतिशत पर है।

यह संगठित क्षेत्र का आंकड़ा है यदि इसमें असंठित क्षेत्र जो लगभग 70-80 प्रतिशत है इसकी भी जीडीपी दर्ज करके आंकलन किया जाय जो यह एक प्रतिशत के आस पास पहुंच जायेगी जो देश की भयावह आर्थिक स्थिति का बयान कर रहा है। तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार ईस्ट इण्डिया सरकार की तरह काम कर रही है। किसानों, छोटे व्यापारियों तथा आम आदमी की जेब में टैक्स के रूप में डाका डाल रही है तथा पांच - छह पूजीपतियों की तिजोरी भर रही है और इसी प्रकार जीडीपी प्रतिशत घट गयी है। अम्बानी का एक साल का मुनाफा चार लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों पर नजर डाले तो उनका यह प्रयास काफी हद तक सफल होने के बाद भी असफल हो गया है। लोगों में भाजपा की विश्वसनीयता समाप्त हो गयी है। चाहे हरियाणा हो, महाराष्ट्र हो अथवा झारखण्ड विधान सभा के चुनाव हो सभी चुनाव परिणाम इसके साक्षी है। भाजपा का तिलस्म टूट रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने जिन जिन क्षेत्रों का चुनाव प्रचार किया था उसमें से 70 प्रतिशत स्थानों पर भाजपा का प्रत्याशी पराजित हुआ। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए धर्म , सम्प्रदाय, कौमी एकता तथा देश की शांति समृद्धि और एकता अखण्डता को दांव पर लगा दिया है। प्रधानमंत्री के सभी वादे झूठे साबित हुए है। जनता का विश्वास इनसे उठ गया है। इसलिए ये अपने पुराने हथियार धर्म और पाकिस्तान से खतरे की बात तो कर रहे है। चीन जो सैकड़ो किलोमीटर देश की जमीन पर कब्जा करके बैठा है। डोकलाम या अरूणान्चल का नाम लेने से डर रहे है, क्योकि चीन से खतरा बताने से वोटों का धुरवीकरण नही होगा।तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सामूहिक हत्याकाण्ड, सामूहिक बलात्कार और सभी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है बलात्कार की शिकार की बेटियां जब न्यायालय का दरवाजा खटखटाती है तो या उन्हें जिन्दा जला दिया जाता है या फिर वे आकस्मिक दुर्घना का शिकार हो जाती है। यह अलग बात हो गयी है कि जब भाजपा के बहुत से विधायक सदन में बगावत के सुर बोलकर इसे जग जाहिर कर दिया है। उन्होने कहा कि 45 साल में बेरोजगारी सबसे अधिक बढ़ गयी है जो लोग रोजगार में थे उनकी नौकरी छीनी जा रही है किसानों की आय दो गुनी करने के बजाय डीजल , पेट्रोल और बिजली की कीमत बढ़ाकर उनके उपज की लागत बढ़ायी जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »