29 Mar 2024, 12:03:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पत्नी ने DJ पर किया नागिन डांस, गुस्साए पति ने कर दी हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 1:22PM | Updated Date: Jan 8 2020 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना के हासाडीह मुसहरी में सोमवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्‍नी को DJ पर डांस करना महंगा पड़ गया। डीजे पर डांस करना उसके पति को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना के हासाडीह मुसहरी में सोमवार की रात घटी।
 
धनरुआ थाना के खोरंगपुर गांव निवासी रणजीत मांझी उर्फ रामजीत मांझी की पत्नी मुनिया देवी 10 दिन पूर्व अपने बच्चों के साथ मायके हासाडीह आई थी। यहां दारा मांझी की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले उसका पति रणजीत मांझी भी अपने ससुराल पहुंचा था।
 
बताया जाता है कि सोमवार की रात दारा मांझी की बेटी की शादी में शामिल होने मुनिया अपने पति और बच्चों के साथ पहुंची। इस बीच शादी की रश्म अदायगी चल रही थी। उधर दरवाजा लगने के लिए डीजे संग बाराती अपनी धुन में नाच रहे थे। इस लम्हें को देख रही मुनिया को भी बरातियों संग डीजे की धुन पर नाचने की इच्छा हुई। वह बारातियों के साथ नाचने लगी।
 
मुनिया की यह हरकत उसके पति को इतनी नागवार गुजरी कि उसने उसी पल उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। बाद में उसे घसीटते हुए गांव के महेंद्र मांझी के घर के आंगन में लाकर उसका गला दबा दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घ'टना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »