25 Apr 2024, 01:43:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निर्भया केस : फांसी देने से पहले बोला जल्लाद - चारों को एक साथ दूंगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 12:18PM | Updated Date: Jan 8 2020 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। निर्भया के चारों दोषियों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने डेथ वारंट जारी कर दिया। चारों दोषियों को 22 जनवरी, सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। इसका पता चलते ही मेरठ के पवन जल्लाद खुश हो गए। बेटी निर्भया को इंसाफ मिलने के फैसले से पूरा देश खुश हैं। ऐसे में वो इंसान (पवन जल्लाद) भी बेहद खुश है जो निर्भया के दोषियों को फांसी देगा। 
 
पवन जल्लाद ने मीडिया से बता करते हुए कहा कि फैसले में देर भले ही हुई हो, मगर इंसाफ के प्रति लोगों में विश्वास जागा है। उन्होंने कहा, 'मैं पूरी तरह तैयार हूं। जैसे ही मुझे सरकारी आदेश मिलेगा, मैं दिल्ली के लिए रवाना हो जाऊंगा।'
 
निर्भया केस के चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दी जाएंगी, इसके लिए पवन जल्लाद ने तैयारियां शुरू कर दी है। पवन की मानें तो फांसी देने के लिए कई तैयारियां की जाती हैं। जिस जेल में फांसी लगाई जाएगी, वहां फांसी देने वाले रस्से और तख्त की जांच की जाएगी। जिन दोषियों को फांसी देनी है, उनका वजन भी लिया जाएगा, जिसके अनुसार ही रस्सा बनाया जाएगा।
 
पवन ने बताया कि इससे पहले उन्हें 16 दिसंबर को तैयार रहने को कहा गया था। इसकी मुझे मौखिक सूचना दी गई थी। लेकिन उसके बाद कोई सूचना नहीं दी गई। पवन का कहना है कि उन्हें अभी अधिकारिक रूप से कोई बुलावा नहीं मिला है। उन्होंने कहा, 'अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह चारों आरोपियों को एक साथ फांसी देंगे।' पवन के अनुसार उनके अलावा लखनऊ में भी एक जल्लाद है। लेकिन वह आजकल बीमार चल रहा है। मैं इतना हौसला रखता हूं कि चारों को एक साथ फांसी लगा सकता हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »