25 Apr 2024, 16:26:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कन्हैया कुमार बोले - दीपिका पादुकोण आई थीं, मैं तो देख ही नहीं पाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 12:10PM | Updated Date: Jan 8 2020 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए हमले के बाद छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए मंगलवार को जेएनयू पहुंचीं लेकिन उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित नहीं किया। इस दौरान जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार नारे लगा रहे थे। बाद में उन्होंने कहा कि 'दीपिका पादुकोण आई थीं, हम देख ही नहीं पाए।
 
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मंगलवार को शाम करीब पौने आठ बजे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर एक सभा में जा पहुंचीं। यह सभा रविवार को परिसर में छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले के मुद्दे पर बातचीत के लिए जेएनयू शिक्षक संघ और छात्र संघ ने बुलाई थी।
 
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार जब आजादी के नारे लगा रहे थे तब दीपिका पादुकोण खड़ी हो गईं। इस बीच जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष ने बोलना शुरू कर दिया और इसी दौरान दीपिका वहां से रवाना हो गईं। दीपिका के सभा को संबोधित नहीं करने पर आइशी ने कहा कि, जब आप एक हस्ती हैं तो आपको बोलना चाहिए। कन्हैया कुमार से दीपिका पादुकोण के जेएनयू में पहुंचने के बारे में पूछने पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई. उन्होंने कहा कि- अच्छा आई थीं? हम नहीं देख पाए, मैं उनसे बात नहीं कर सका. मैं उनसे नहीं मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »