28 Mar 2024, 21:07:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

JNU पहुंची दीपिका तो बीजेपी नेता ने कर दिया ये बड़ा ऐलान!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 12:06PM | Updated Date: Jan 8 2020 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू में हिंसा के खिलाफ छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन करने के लिए विश्वविद्यालय पहुंची हैं। अभिनेत्री इस दौरान विश्वविद्यालय में 10 मिनट से भी ज्यादा समय तक रुकी। खबर के अनुसार, लेकिन अभिनेत्री हालांकि कुछ कहने से बचती नजर आई। और उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।
 
बता दें इस प्रर्दशन में उनके साथ जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी मौजूद थे। बात दें कि जेएनयू में छात्रों के प्रर्दशन का समर्थन करने आई दीपिका पूरे समय चुप रहीं हालांकि इस दौरान सीपीआई नेता और पूर्व जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार 'जय भीम' और 'आवाज दो हम एक हैं' जैसे नारे लगा रहे थे। मगर इस दौरान दीपिका चुपचाप खड़ी रहीं।
 
बता दें दीपिका दिल्ली अपनी आने वाली फिल्म छपाक के प्रमोशन के लिए आई थीं। इसी दौरान समय निकाल कर वह छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा का समर्थन करने के लिए जेएनयू पहुंची थी। बता दें कि दीपिका के जेएनयू दौरे के तुरंत बाद बीजेपी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि दीपिका पादुकोण की फिल्मों का बहिष्कार किया जाना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »