29 Mar 2024, 13:56:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

JNU : गेटवे ऑफ इंडिया पर' फ्री कश्मीर' पोस्टर दिखाने वाली लड़की ने दी ये सफाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 1:24PM | Updated Date: Jan 7 2020 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार रात हुई हिंसा के विरोध में देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है। मुंबई में भी जेएनयू हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर काफी भारी संख्या में लोग जुटे। हालांकि यह प्रदर्शन तो जेएनयू हमले के खिलाफ हो रहा था, लेकिन इस दौरान एक लड़की ने फ्री कश्मीर लिखा पोस्टर भी दिखाया। एनएनआई ने 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर लहराते हुए लड़की को कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए बाकी प्रदर्शनकारियों ने लड़की को मीडिया से दूर कर दिया। 
 
बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने फ्री कश्मीर पोस्टर दिखाए जाने के मामले में मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर विनय चौबे को लिखित शिकायत दी है। इस बीच 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर लहराने वाली लड़की महक ने वीडियो में बताया है कि उन्होंने गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन के दौरान एक पोस्टर उठाया था। यह पोस्टर वहां ही पड़ा था। महक ने कहा - मैं मंगलवार 6 जनवरी को लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोगों की तरह ही गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए गई थी।
 
इस दौरान मुझे एक पोस्टर पड़ा मिला। जिसमें फ्री कश्मीर लिखा था। मैंने इसे सिर्फ इसलिए उठाया था क्योंकि मैं कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवा बहाल करने की बात कहना चाह रही थी। वहां लोगों को मूलभूत संवैधानिक अधिकारों से लोगों को वंचित किया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »