18 Apr 2024, 13:16:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सावंत ने मुंबई प्रदर्शनकारियों के भारत विरोधी रुख की निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 1:09PM | Updated Date: Jan 7 2020 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मुंबई में प्रदर्शनकारियों के ‘भारत विरोधी’ रुख की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रदर्शनकारियों के ऐसे कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सावंत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ मुंबई में प्रदर्शनकारियों के भारत विरोधी रुख की कड़ी निंदा करता हूं। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और प्रदर्शनकारियों की ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं।’’ मुख्यमंत्री ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की जिसमें एक महिला हाथ में बैनर पकड़े हुए दिखाई दे रही है जिसमें ‘कश्मीर आजाद करो’ लिखा है।
 
उल्लेखनीय है कि विभिन्न छात्र संगठनों के सैकड़ों छात्रों और गैर सरकारी संगठनों के प्रमुख नेताओं ने सोमवार को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रविवार शाम को नयी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में शरारती तत्वों की ओर से छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले के विरोध में इस प्रदर्शन का आयोजन किया गया था जिसमें मौजूद लोगों ने जेएनयू घटना की तीव्र निंदा की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »