19 Apr 2024, 12:01:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अगले दो दिन बारिश का अलर्ट - इन राज्यों को दी गई चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 12:16PM | Updated Date: Jan 7 2020 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ईटानगर। पिछले हफ्ते सर्दी के साथ बारिश के चलते देश के कई राज्यों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो खतरा अभी टला नहीं है। 3 राज्‍यों में भारी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। साथ ही अन्‍य कई राज्‍यों में तेज बारिश, हवाओं, गरज-चमक की संभावना है।
 
पूर्वोत्तर में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। अरुणाचल प्रदेश के शी योमी जिले में करीब 15 इंच बर्फबारी हुई है। नगालैंड में भी चार दशक बाद बर्फबारी हुई है। मणिपुर, असम में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने अरुणाचल में बारिश की चेतावनी जारी की है। अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में एक-दो क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।
 
पश्चिमी हिमालय के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। इसके चलते जम्‍मू व कश्‍मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम बिगड़ सकता है। यहां बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार को इसकी तीव्रता बढ़ेगी। इसके चलते इन राज्‍यों में भारी बारिश हो सकती है।
 
राजधानी दिल्‍ली सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्‍थानों पर मध्‍यम बारिश का अनुमान है। इन राज्‍यों में 6 और 8 जनवरी को बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेलंगाना का मौसम तकरीबन साफ व सूखा रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »