29 Mar 2024, 04:47:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली. विस. चुनाव खोखले वादे करने वालों की हार होगी : शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 2:22AM | Updated Date: Jan 7 2020 2:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा के चुनावों की घोषणा का स्वागत किया और विश्वास जताया कि इस चुनाव में खोखले वादे करने वालों की हार होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाली सरकार चुनी जाएगी। शाह ने यहां अपने संदेश में कहा, आज चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा का हम हृदय से स्वागत करते हैं। यह चुनाव हमारी दिल्ली को विकास में अग्रणी बनाने की नींव रखने का काम करेगा। मैं आशा करता हूँ कि दिल्ली की जनता अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर एक नया कीर्तिमान बनायेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि लोकतंत्र के इस महापर्व के माध्यम से दिल्ली की जनता उनको पांच साल तक गुमराह करने वाले और उनसे सिर्फ खोखले वादे करने वालों को हरा कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की जनता की आकाँक्षाओं को पूर्ण करने वाली सरकार चुनेगी।

उन्होंने कहा कि गत 60 महीनों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिर्फ और सिर्फ वादे किये और अब अंतिम तीन महीने में जनता के विकास के पैसे को अपनी घोषणाओं के विज्ञापनों पर खर्च किया। दिल्ली के लोग आज भी फ्री वाई-फाई, 15 लाख सीसीटीवी कैमरे, नये कॉलेज और अस्पतालों की राह देख रहें हैं। शाह ने कहा कि यह चुनाव गरीबों के अपने पक्के घर के सपने को पूरा करने, गरीबों को आयुष्मान योजना से उनके मुफ्त इलाज का अधिकार छीनने वालों को सत्ता से हटाने तथा वोट बैंक की राजनीति के लिए दिल्ली की शांति भंग करने वालो का सूपड़ा साफ करने का चुनाव है। उन्होंने दिल्ली भाजपा के कार्यकताओं का आभान किया कि वे न सिर्फ मोदी सरकार द्वारा दिल्ली और देश के लिए किये गये ऐतिहासिक कार्यों को दिल्ली के घर-घर तक पहुंचाए बल्कि दिल्ली के विकास में रोड़ा बनी आप सरकार की सच्चाई भी दिल्ली की जनता को बतायें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »