29 Mar 2024, 03:20:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीएए नागरिकता छीनने के नहीं, नागरिकता देने के लिए-विजयवर्गीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 12:10AM | Updated Date: Jan 7 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ महात्मा गांधी के नाम का उपयोग किया है, जबकि भाजपा गांधी जी के बताये मार्ग पर चल रही है। विजयवर्गीय आज यहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जनजागरण के लिए आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए किसी की नागरिकता छीनने के लिये नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिये बनाया गया है। हिन्दूस्तान में रहने वाले किसी भी समुदाय, धर्म, जाति, पंथ के लोगों की नागरिकता पर इसका कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मात्र वोट बैंक की राजनीति करते हुए एक समुदाय विशेष को भ्रमित कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »