29 Mar 2024, 12:52:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 5:50PM | Updated Date: Dec 16 2019 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती पुंछ जिले में सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है। रक्षा प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि सुबह करीब पौने नौ बजे नियंत्रण रेखा के पास जिले पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये गोलीबारी की और मोर्टार दागे।  उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले सप्ताह भी पुंछ जिले में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करते हुये युद्धविराम का उल्लंघन किया था। पुंछ जिले में तीन दिसम्बर को गोलीबारी में एक महिला सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गयी थी और आठ अन्य नागरिक घायल हो गये थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »