28 Mar 2024, 16:40:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ भाजपाई करेंगे उपवास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 5:52PM | Updated Date: Dec 15 2019 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। भाजपा राजस्थान में कांग्रेस सरकार की एक वर्ष की नाकामियों को जनता के सामने उजागर करने और उसकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कल भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिन के लिये सांकेतिक उपवास करेंगे। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव की प्रदेश समन्वयक डॉ. अलका ंिसह गुर्जर ने आज बताया कि पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, सरपंच, जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पंचायत चुनाव  के सम्भाग प्रभारी, जिला प्रभारी, पंचायत समिति प्रभारी सहित पार्टी के  कार्यकर्ता महात्मा गाँधी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के पास एवं स्वाधीन स्थानों पर सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे।
 
उन्होंने बताया कि 17 दिसम्बर को अपरान्ह तीन बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सहित सभी जिला मुख्यालयों पर प्रमुख नेताओं द्वारा कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ‘‘आरोप पत्र’’ जारी किया जायेगा। डा. गुर्जर ने बताया कि इसी दिन राज्य के सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर 365 मीटर पैदल मार्च करके सरकार की नाकामियों को ‘‘आरोप-पत्र’’ के माध्यम से आमजनता को अवगत कराया जायेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »