19 Mar 2024, 16:09:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत बचाओ रैली ने रचा इतिहास, रैली ने देशहित में दिया नया सन्देश : पंवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 3:07PM | Updated Date: Dec 14 2019 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनीपत। कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली ने इतिहास रचा है। रैली के माध्य्म से लोगों ने बीजेपी को बता दिया है कि भारत को बचाने के लिए देशवासी एकजुट हो गए है, जल्द ही बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी।विधायक पंवार ने दिल्ली रोड सेक्टर 7 से सैकड़ों वाहनों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।
 
पंवार ने कहा कि भाजपा के झूठे वादों को न सिर्फ प्रदेश की जनता समझ चुकी है, बल्कि देश की जनता जान चुकी है। इसका प्रमाण दिल्ली की रामलीला मैदान में लाखों की तादाद में उमड़े जनसमूह ने दे दिया है। अब वह दिन दूर नहीं जब केंद्र व प्रदेश में कांगेस की सरकार होगी। उन्होने कहा कि आज व्यापारी का व्यापार चौपट हो रहा है, बेरोजगार युवक सड़कों पर घूमने को मजबूर है, ग्रहणी का महंगाई की वजह से बजट गड़बड़ा गया है, किसान न्याय की गुहार लगाता है। आज नौबत इस बात तक आ गई है कि दो समय की रोटी दाल मिलना मुश्किल हो गया है। प्याज के दाम आसमान छू गए हैं। 
 
लेकिन जल्द ही बदलाव का समय आने वाला है, जब प्रदेश व केंद्र में कांग्रेस की सरकार होगी। जहां प्रत्येक घर को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। विश्व में अर्थव्यवस्था के मामले में देश विश्व पर नम्बर एक पर होगा। आज लोगों की जेब ढीली होकर कुछ चुनिदा लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। जनता को बगैर बताये कुछ भी लागू कर दिया जाता है। लेकिन कांग्रेस सरकार में हर वर्ग का कल्याण किया जाएगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »