29 Mar 2024, 18:18:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नागरिकता बिल पर असम में बवाल - इंटरनेट सेवा बंद, कई उड़ानें रद्द, सेना के जवान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 11:44AM | Updated Date: Dec 12 2019 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल पर पूर्वोत्तर में घमासान जारी है। असम में बुधवार को भी कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके अलावा त्रिपुरा में विरोध के सुर उठ रहे हैं। पुलिस ने असम में भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। असम के गुवाहाटी में कर्फ्यू की मियाद को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया है। हालात पर नियंत्रण के लिए यहां सेना की दो टुकड़ियां तैनात की गई हैं।
 
कई उड़ानें रद्द , इंटरनेट सेवा बंद
असम के 10 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। उधर, त्रिपुरा में भी विरोधी प्रदर्शनों के बीच असम राइफल्स को तैनात कर दिया गया है, असम में कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यहीं नहीं ट्रेन सेवाएं भी बवाल की वजह से बाधित हैं, CPRO ने कहा है कि गोवाहटी की ओर से आने-जाने वाली सभी ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »