24 Apr 2024, 14:20:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शिवसेना बोलीं - प्‍याज सुंघाकर होश में लाया जाता है, अब तो वह...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 12:55PM | Updated Date: Dec 10 2019 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना ने प्याज और अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया कि वर्तमान में, अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो गई है। लेकिन सरकार मानने को तैयार नहीं है। प्याज के दाम 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।
 
शिवसेना ने मुखपत्र 'सामना' में संपादकीय के जरिये हमला बोला है। इसमें लिखा गया, 'बेहोश व्‍यक्ति को प्‍याज सुंघाकर होश में लाया जाता है, लेकिन अब बाजार से प्‍याज गायब हो गया है। ऐसे में अब यह (प्‍याज सुंघाकर होश में लाना) भी संभव नहीं है।
 
संपादकीय में लिखा, बुलेट ट्रेन जैसी परियोजनाओं पर बेवजह जोर देकर आर्थिक भार बढ़ाया जा रहा है। निर्मला सीतारमण वित्‍त मंत्री हैं, लेकिन आर्थिक नीति में उनका क्‍या योगदान है? मैं प्‍याज नहीं खाती, तुम भी मत खाओ। यह उनका ही ज्ञान है। हालांकि, निर्मला ने बाद में कहा था कि प्‍याज पर दिए गए उनके बयान को गलत तरह से पेश किया गया।
 
शिवसेना ने लिखा, हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है। बीमार पड़ गई है। यह कहना है कि रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का। राजन अर्थव्यवस्था के बेहतरीन डॉक्टर हैं। उनके द्वारा किया गया नाड़ी परीक्षण योग्य ही है। मतलब, देश की अर्थव्यवस्था को लकवा मार गया है, यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »