28 Mar 2024, 17:19:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब मुजफ्फरपुर में रेप की कोशिश के बाद युवती को जिंदा जलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 1:00PM | Updated Date: Dec 9 2019 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरपुर। उत्तर प्रदेश के उन्नाव की तरह बिहार में भी एक युवती को जलाकर जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। हियापुर में एक प्रॉपटी डीलर राजकिशोर राय के बेटे राजा राय ने शनिवार शाम पांच बजे दो मंजिले घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे तक वह हैवानियत की कोशिश करता रहा। अंत में नाकाम रहने पर उसने केरोसीन डालकर युवती को जला दिया। बाद में युवती को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। करीब 85% तक जली युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला रविवार को सामने आया। 
 
लड़की की मां ने बताया कि बगल में रहने वाला राय उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। बाद में उसके डर से उसकी पढ़ाई तक छुड़वा दी। वह बीए की छात्रा थी। कई बार शिकायत अहियापुर पुलिस से की मगर  अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लड़का का पिता दबंग है। हमारी शिकायत पर पुलिस उसके यहां जाकर लौट आती थी। उस पर कार्रवाई करने के बजाय समझौता करने का दबाव बनाती थी। चार बच्चों में यह सबसे छोटी थी। दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि बेटा पटना में रहता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »