18 Apr 2024, 09:59:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अगले 24 घंटे मछुआरों को अरब सागर में नहीं जाने की सलाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 12:38AM | Updated Date: Dec 7 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम अरब सागर और उसके आसपास तथा सोमालिया के तट पर मौसम खराब होने के कारण मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम अरब सागर और सोमालिया के तटीय क्षेत्रों 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलने का अनुमान है, इसकी गति 85 किलोमीटर प्रति घंटे रहने के आसार हैं। कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी में मौसम के खराब रहने का अनुमान है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है। दक्षिण तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज बारिश होने के आसार हैं। तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल के विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। पंजाब में विभिन्न स्थानों ठंडी हवायें चलने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण असम, मेघालय और त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं।

असम, मेघालय, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल उप हिमालीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक था। पश्चिम राजस्थान, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ गुजरात और शेष महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक था। गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक था। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से कम था। पंजाब के भटिंडा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों घना कोहरा छाया रहा जबकि उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों  मध्यम कोहरा देखा गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »