28 Mar 2024, 19:14:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती के मौके पर किया नमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 11:33AM | Updated Date: Dec 3 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के मौके पर मंगलवार को उन्हें याद किया। मोदी ने डॉ. प्रसाद को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘देश के पहले राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने आजादी के आंदोलन में अत्यंत सक्रिय भूमिका निभायी, साथ ही संविधान के निर्माण में भी विशिष्ट योगदान दिया। विनम्रता और विद्वता से भरा उनका व्यक्तित्व देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।’’ उल्लेखनीय है कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म तीन दिसंबर 1884 को जीरादेई (बिहार) में हुआ था। उनके पिता का नाम महादेव सहाय और माता का नाम कमलेश्वरी देवी था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »