28 Mar 2024, 19:57:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब 27 नवंबर को लॉन्च होगा कार्टोसैट-3, पाक पर रखेगा बाज की नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 11:58AM | Updated Date: Nov 22 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कार्टोसेट को ले जा रहे PSLV-47 की लॉन्चिंग की तारीख 25 नवंबर से बढ़ाकर 27 नवंबर किया है। श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्चिंग होनी है। इसके साथ अमेरिका के 13 छोटे वाणिज्यिक सेटेलाइट भी लांच किए जाएंगे। लेकिन, अज्ञात कारणों से इसरो ने इसकी लॉन्चिंग की तिथि में बदलाव किया है।
 
कार्टोसैट-3 को 27 नवंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह नौ बजकर 28 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ 13 अमेरिकी सैटेलाइट भी होंगे। इसरो के अनुसार 13 अमेरिकी नैनोसैटेलाइट लॉन्च करने की डील पर पहले ही हाल ही में बनाई गई व्यवसायिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड ने की थी। 
 
कार्टोसैट-3 को 509 किलोमीटर ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। स्पेसफ्लाइट के अनुसार इसरो दो और सर्विलांस सैटेलाइट- रीसैट-2बीआर1 और रीसैट-2बीआर2 को पीएसएलवीसी48 और सी49 रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा से दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा।
 
इसरो ने 22 मई को सर्विलांस सैटेलाइट रीसैट-2बी और एक अप्रैल को एमिसैट (इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस सैटेलाइट) को लॉन्च किया था। एमिसैट डीआरडीओ की दुश्मनों के रडार पर नजर रखने में मदद करता है। इस ऑपरेशनल सैटेलाइट को लॉन्च करने में छह महीने की देरी चंद्रयान-2 की वजह से हुई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »