29 Mar 2024, 14:10:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दूल्हा नहीं लिख पाया अपना नाम तो दुल्हन ने तोड़ी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 12:21PM | Updated Date: Nov 21 2019 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जब दुल्‍हन को पता चला कि दूल्हा कम पढ़ा-लिखा है तो उसने शादी से इनकार कर दिया। बुधवार देर रात तक दुलहन पक्ष को समझाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। यही नहीं, दुलहन पक्ष ने दहेज का भी आरोप लगाया, जिसके बाद दूल्हे को पुलिस अपने साथ ले गई।
 
बुधवार सुबह कलेवा के दौरान दूल्हे को मिले रुपये गिनने के लिए कहा गया तो दूल्हे ने संकोच के साथ रुपये उठा लिए, लेकिन रुपये गिन नहीं पाया। इसकी जानकारी होने वाली दुल्हन को हुई तो उसे शक हो गया। उसने दूल्हे से अपना नाम लिखकर दिखाने को कहा, लेकिन दूल्हा यह भी नहीं कर पाया।
 
इसके बाद युवती ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि लेनदेन की बात दोनों पक्षों ने आपस में स्पष्ट कर ली। लड़की वाले यह आरोप भी लगा रहे थे, चढ़ावे में आए जेवर में कुछ नकली हैं, लेकिन असली वजह दूल्हे के रुपये न गिन पाने और नाम न लिख पाने की रही। युवती स्नातक है, जबकि पता चला है कि युवक हाईस्कूल भी नहीं पढ़ा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »