28 Mar 2024, 20:38:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मेनका गांधी ने घायल बंदर के लिए भेज दी कार, हो रही तारिफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 11:26AM | Updated Date: Nov 21 2019 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की सड़क पर घायल पड़े बंदर की मदद करने के लिए सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। दरअसल रायसीना रोड पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पास बुरी तरह घायल बंदर की फोटो ट्वीट करते हुए एक जर्नलिस्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से मदद मांगी। फिर क्या था, जानवरों से प्यार के लिए पहचाने जानेवाली मेनका ने कुछ ही मिनटों में उस बंदर की मदद के लिए कार भेज दी। 
 
पत्रकार ने ट्वीट में लिखा कि इस बंदर की हालत बहुत खराब है। किसी एनजीओ या जानवरों के लिए काम करने वाले ऐक्टिविस्ट को इसकी मदद करनी चाहिए। पत्रकार ने ऐसी ही एक मशहूर ऐक्टिविस्ट मेनका गांधी से मदद मांगी। इसके बाद मेनका ने कुछ मिनटों में ही उनकी चिंता का समाधान कर दिया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मैं एक कार भेज रहीं हूं जो इसे संजय गांधी ऐनिमल केयर सेंटर में इलाज के लिए ले जाएगी। थोड़ी देर बाद जर्नलिस्ट ने ट्वीट कर बताया कि बंदर को इलाज के लिए ले जाया गया है। इस घटना की ट्विटर पर कोई लोगों ने तारीफ की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »