19 Apr 2024, 03:38:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। सरकार ने 1.2 लाख टन प्याज के आयात को बुधवार को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति की यहां हुयी बैठक में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। खाद्य आपूर्ति मंत्रालय ने एमएमटीसी के माध्यम से विदेशों से प्याज का आयात करने का निर्णय लिया है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट के निर्णय की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि खाद्य आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान ने प्याज की आपूर्ति और मांग में 30 से 40 प्रतिशत का अंतर है। कुछ स्थानों में अधिक वर्षा के कारण प्याज की फसल को काफी नुकसान हुआ है जिसके कारण खुदरा बाजार में इसकी कीमत काफी अधिक हो गयी है। गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में नेफेड प्याज की खरीद कर रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »