18 Apr 2024, 16:22:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

येदियुरप्पा ने कुरुबा समुदाय को लेकर कानून मंत्री की टिप्पणी पर मांगी माफी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 12:05AM | Updated Date: Nov 21 2019 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कुरुबा समुदाय के स्वामीजी के खिलाफ कानून मंत्री जे सी मधु स्वामी की टिप्पणी पर बुधवार को माफी मांगी। येदियुरप्पा ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान खेद व्यक्त करते हुए कहा कि मधु स्वामी को स्वामीजी के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर समुदाय के लोग उनके (मंत्री) की टिप्पणी से आहत हुए हैं तो मैं उन लोगों से माफी मांगता हूं। किसी भी समुदाय के लोगों को आहत करने का कोई इरादा नहीं था।
 
स्वामी ने भी अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया है, इसलिए अब इस मुद्दे को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है और आइए इस अध्याय को बंद कर देते हैं।’’येदियुरप्पा ने पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में अयोग्य विधायकों के खड़े होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बयान के संदर्भ में कहा,‘‘जब उच्चतम न्यायालय ने अयोग्य विधायकों को उपचुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है तो उन्हें को इस मामले में सवाल करने का क्या अधिकार है’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »