नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाली अंतरराष्ट्रीय जूरी ने प्रसिद्ध प्रकृति विज्ञानी और प्रसारक सर डेविड एटनबरो को ‘इंदिरा गांधी शान्ति, निरस्त्रीकरण और विकास’ सम्मान 2019 के लिए चयनित किया है। इंदिरा गांधी स्मारक न्यास के सचिव सुमन दुबे ने मंगलवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर डेविड एटनबरो पांच दशक से अधिक समय से जीव जंतुओं पर लगातार काम कर रहे हैं और उन्होंने इस पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखी हैं। दुबे ने बताया कि सर एटनबरो ने पारिस्थितिकी को लेकर जो सशक्त संदेश दिया उनकी आवाज को पूरी दुनिया ने सुना है और इस चिंता पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।
एक प्रसारक के रूप में उन्होंने पूरी दुनिया के करोडों लोगों को जीव जंतुओं के बारे में व्यापक और रोचक जानकारी दी और बताया कि इंसान और प्रकृति के लिए इन जीव जंतुओं का कितना महत्व है। उन्होंने बताया कि सर एटनबरो अब तक यूनेस्को के कंलिंग पुरस्कार, माइकल थाइराजे सम्मान सहित वेल सोसाइटी के फेलोशिप सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किये जा चुके हैं। न्यास ने वर्ष 2018 के लिए सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट को यह पुरस्कार दिया है। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मंगलवार को यहां आयोजित एक समारोह में 2018 के लिए यह सम्मान प्रदान किया।