25 Apr 2024, 18:08:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्कूली बच्चे ने लिख डाला प्रदूषण पर निबंध, बताया दिल्ली का प्रमुख त्योहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 2:19PM | Updated Date: Nov 15 2019 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से हर कोई  परेशान है। दिल्ली के प्रदूषण पर किसी बच्चे ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। निबंध में लिखा है कि प्रदूषण दिल्ली का प्रमुख त्योहार है। सरकार जहां इसे रोकने के लिए हरसंभव उपाय करने के दावे कर रही है, वहीं आम लोगों को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, प्रदूषण से परेशान एक बच्चे ने अपनी भावनाएं कुछ इस तरह व्यक्त कीं, जोकि तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर ‘पोल्यूशन हॉलिडे’ निबंध तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिल्ली के प्रदूषण पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक बच्चा बता रहा है कि अब से प्रदूषण दिल्ली का प्रमुख त्योहार है। बच्चा अपनी बात को पुख्ता करने के लिए कई 'वजह' भी गिना रहा है। निबंध में लिखा है कि प्रदूषण दिल्ली का प्रमुख त्योहार है। यह हमेशा दिवाली के बाद शुरू होता है। इसमें हमें दिवाली से भी ज्यादा हॉलीडे मिलते हैं। दिवाली में हमें 4 हॉलिडे मिलते हैं। लेकिन प्रदूषण में हमें 6+2=8 हॉलिडे मिलते हैं। इसमें लोग अलग-अलग मास्क पहनकर घूमते हैं। घरों में काली मिर्च, शहद व अदरक ज्यादा प्रयोग किए जाते हैं, यह बच्चों के लिए अधिक प्रिय है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »