29 Mar 2024, 20:36:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति ने किया अरविंद गणपत सावंत का इस्तीफा मंजूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 12:33PM | Updated Date: Nov 12 2019 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद  ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अरविंद गणपत सावंत का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिफारिश पर सावंत का इस्तीफा मंजूर किया। उन्होंने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के साथ रिश्ते खराब होने के बाद सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को राष्ट्रपति ने श्री सावंत के मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभालने का भी निर्देश दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »