28 Mar 2024, 23:20:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजनीति में कोई किसी का स्थायी मित्र या शत्रु नहीं : देवगौड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 3:02AM | Updated Date: Nov 12 2019 3:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कलाबुर्गी। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने महाराष्ट्र में बदलते हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर अपने विचार रखते हुए सोमवार को कहा कि राजनीति में कोई किसी का स्थायी मित्र अथवा शत्रु होता नहीं होता और समयानुसार परिस्थितियां बदलती रहती हैं। देवेगौड़ा ने यहां पत्रकारों से कहा,‘‘ एक समय बाला साहेब ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र में सीटें दी थीं। लाल कृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी ने बाला साहेब के घर जाकर सीटों का अनुरोध किया था। भाजपा आज उसे भूल गयी और स्वार्थ की राजनीति के मार्ग पर चल रही है, इसलिए उद्धव ठाकरे ने भाजपा को सबक सिखाने का बीड़ा उठाया है। 

अब समय आ गया है जब कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भाजपा को सबक सिखाएं।’’  पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति में समय के मुताबिक परिस्थितियां बदलती रहती हैं। एक समय ऐसा भी था जब जन संघ और जनता पार्टी के नेतृत्व में सभी राजनीतिक दल तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ एकजुट हो गए थे और उन्हें करा दिया था। अब एक बार फिर परिस्थितियां बदली हैं और सांप्रदायिक भाजपा को हराने के लिए सभी राजनीतिक दल उसके खिलाफ हो गए हैं। कांग्रेस को शिव सेना को समर्थन देना चाहिए, पांच वर्ष तक उसे परेशान नहीं किया जाना चाहिए, तभी लोग उन पर विश्वास कर सकेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »