26 Apr 2024, 02:10:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हम लोगों का सपना साकार होने जा रहा है : महंत लक्ष्मीनारायण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 1:56AM | Updated Date: Nov 12 2019 1:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिये उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय पर गोलघाट स्थित हजारा मंदिर के वयोवृद्ध महंत लक्ष्मीनारायण ने कहा कि हमारी आंखों से आज जो आंसू निकल रहा है वह खुशी के हैं और हम लोगों का सपना साकार होने जा रहा है। पिचासी वर्षीय महंत ने कहा कि अब मैं काफी वृद्ध हो चुका हूँ। मेरी भी यही आखिरी इच्छा थी कि मैं अपने जीवनकाल में रामलला को भव्य भवन में विराजमान होते देख सकूं, जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं है जब हमारे रामलला टेंट से निकलकर सुंदर भवन में विराजमान होंगे। उनका मंदिर जल्द ही बनने जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि न्यायालय ने रामलला के पक्ष में अपना निर्णय सुना दिया है जिसकी देश दुनिया के लोग भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। इस फैसले से अयोध्या में चारों ओर खुशियां छाई हुई हैं। दीपक जलाकर लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं और लड्डू बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम हम लोगों के आराध्य हैं उनका मंदिर बनना बहुत जरूरी था। वैसे तो अयोध्या में मंदिरों की कमी नहीं है। पूरी अयोध्या एक मंदिर है लेकिन जन्मभूमि का अपना अलग महत्व होता है। उनका इस स्थान पर मंदिर बनना बहुत जरूरी था। उन्होंने कहा कि मैं न्यायालय के फैसले पर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं जो सौहार्दपूर्ण निर्णय लिया। उनका कहना था कि इस निर्णय में सभी पक्षों का बराबर ख्याल रखा गया जो काफी काबिले तारीफ है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »