25 Apr 2024, 18:40:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संसद सत्र से पहले नायडू मिलेंगे सभी दलों के नेताओं से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 12:48AM | Updated Date: Nov 12 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सदन में सभी दलों और समूहों के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक सभापति ने 17 नवंबर को सदन के सभी दलों और समूहों के नेताओं को अपने आवास पर मिलने के लिए बुलाया है। संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से आरंभ हो रहा है और 13 दिसंबर को समाप्त होगा। जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 हटाने, श्रीराम जन्मभूमि स्थल विवाद पर उच्चतम न्यायालय के फैसले तथा अर्थव्यवस्था की मंदी, बेरोजगारी तथा कृषि संकट के कारण संसद का आगामी सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »