24 Apr 2024, 05:12:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राकांपा से करेंगे बात : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 12:22AM | Updated Date: Nov 12 2019 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार से बात की और कहा  कि आगे की रणनीति को लेकर राकांपा से विचार विमर्श किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सोमवार सुबह कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्य समिति की गांधी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति को लेकर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि कार्य समिति में बैठक के बाद पार्टी की महाराष्ट्र इकाई से विचार विमर्श किया गया।
 
बाद में कांग्रेस अध्यक्ष ने पवार से बातचीत की। वेणुगोपाल ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद सरकार के गठन को लेकर वहां के राजनीतिक हालात पर पार्टी लगातार नजर रखे है और अब आगे की रणनीति को लेकर राकांपा से विचार विमर्श किया जाएगा। खबरों में कहा जा रहा है कि शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और गांधी के बीच आज फोन पर बातचीत हुई है। सुबह शिव सेना नेता अरविंद सावंत ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से यह कहते हुए इस्तीफा दिया है कि दोनों दलों के बीच पैदा हुई स्थिति को देखते हुए उनका सरकार में बने रहना उचित नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »