23 Apr 2024, 21:52:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता बनर्जी ने तूफान बुलबुल प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 8:31PM | Updated Date: Nov 11 2019 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को चक्रवाती तूफान बुलबुल से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। बनर्जी ने बुलबुल की चपेट में आकर मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख रूपए का मुआवजा देने की भी घोषणा की है। उन्होंने राहत बचाव के कार्यों पर नजर रखने के लिए एक टास्कफोर्स का गठन भी किया है। तृणमूल कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक अकाउंट पर एक ट्वीट में कहा गया ‘‘ममता ने बुलबुल तूफान से प्रभावित क्षेत्र दक्षिण 24 परगना का आज सर्वेक्षण किया।
 
उन्होंने राज्य प्रशासन के साथ बखाली में एक बैठक भी की। ’’पार्टी ने कहा कि राज्य प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव के लिए सभी उचित कदम उठा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री को केंद्र से हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया है। तूफान की वजह से अभी तक प्रभावित क्षेत्रों में दस लोगों की मौत हो गयी है और लाखों लोग प्रभावित हुए है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »