25 Apr 2024, 06:09:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी पांडे की सड़क दुर्घटना में मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 7:53PM | Updated Date: Nov 11 2019 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी पांडे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सूत्रों से सोमवार को मिली जानकारी अनुसार जे पी पांडे किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रविवार की रात जटवाड़ा पुल के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अग्रिम पंक्ति के राज्य निर्माण आन्दोलनकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जे0पी0 पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेश में जे0पी0 पाण्डेय ने राज्य निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।
 
शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दु:ख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति दे। जेपी पांडे चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष भी थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य आंदोलन की हरिद्वार में मजबूत आवाज रहे जेपी पांडे बेहद जुझारू प्रवृत्ति के नेता थे। हरिद्वार को उत्तराखंड में मिलाने की मांग को लेकर उन्होंने हरिद्वार में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर कई साल तक अनवरत धरने का संचालन किया। वह उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के सक्रिय नेता थे और जिला महामंत्री रहे थे। बाद में कांग्रेस में शामिल हो गये थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »