19 Apr 2024, 11:05:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बूथ लूट के बल पर राज करने वाले ईवीएम पर उठाते हैं सवाल : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 7:23PM | Updated Date: Nov 11 2019 7:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनता दल सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि शेषन-संस्कारित चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के प्रयोग से जब चुनाव को बूथलूट से मुक्ति दिला दी है, तब महागठबंधन के लोग ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जो लोग बूथलूट के बल पर राज कर रहे थे और मतपेटी से जिन्न निकलने की शेखी बघारते थे, उनके दिन लद गए।
 
शेषन-संस्कारित चुनाव आयोग ने ईवीएम के प्रयोग से जब चुनाव को बूथलूट से मुक्ति दिला दी है, तब महागठबंधन के लोग ईवीएम पर सवाल उठाते हैं।‘‘मोदी ने कहा कि वर्ष 1990 से 1996 के जिस दौर में टी. एन. शेषन मुख्य चुनाव आयुक्त थे, उस समय बिहार में लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री थे और प्रदेश बूथलूट से चुनावी हिंसा तक के लिए बदनाम था। शेषन की सख्ती से परेशान यादव ने बिहारियों को गाली देने का मनगढंत आरोप लगाते हुए विधानसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया था, लेकिन वे उस महान प्रशासक को सच्चाई के रास्ते से विचलित नहीं कर पाये। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »