29 Mar 2024, 00:03:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन,दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 7:22PM | Updated Date: Nov 11 2019 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की जिसमें दो नागरिक घायल हो गए। नियंत्रण रेखा के नजदीकी इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बारामूला जिले के सिलीकोट में सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर बिना किसी उकसावे के मोर्टार दागे और गोलीबारी की।

 

रिहायशी इलाकों में हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए गोलीबारी की। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 और अनुच्छेद-35ए को निरस्त करने और उसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने का फैसला किया था। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना लगातार कब्जे वाले कश्मीर में बने आतंकवादी ठिकानों से गोलीबारी कर रही है ताकि आतंकवादी भारत की सीमा में प्रवेश कर सकें। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »