29 Mar 2024, 10:49:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP शिवसेना के सियासी खींचातानी के बीच, सावंत ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 12:26PM | Updated Date: Nov 11 2019 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से खींचातानी के बीच  केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में शिवसेना के मंत्री अरविंद सावंत ने सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की। सावंत ने ट्विटर पर कहा कि वह अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा के चुनाव में भाजपा एवं शिवसेना में एक फार्मूले पर सहमति बनी थी और दोनों पक्ष आश्वस्त थे लेकिन भाजपा का इस फार्मूले से मुकरना चौंकाने वाली बात है। शिवसेना का पक्ष सत्य का है और भाजपा का असत्य का है। सावंत ने इस बारे में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »