20 Apr 2024, 08:29:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत पर है इतना कर्ज - सरकार हर साल ब्याज के चुकाती है 5.75...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 11:23AM | Updated Date: Nov 11 2019 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जियेवा ने चेतावनी देते हुए कहा कि वैश्विक ऋण भार एक नए ऑल-टाइम रिकॉर्ड के बराबर है, जो दुनिया के आर्थिक उत्पादन के दोगुने से अधिक है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्टालीना जार्जिवा ने बीते गुरुवार को जानकारी दी है कि पूरी दुनिया पर कर्ज का बोझ तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक यह कर्ज पहले की तुलना में नई ऊचाई पर पहुंचा चुका है। उन्होंने बताया कि यह पूरी दुनिया के उत्पादन का दोगुनी रकम है। 
 
IMF ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि पूरी दुनिया पर करीब 188 ट्रिलियन डॉलर (188 लाख करोड़ रुपये) का कर्ज है। यह रकम कितनी बड़ी है, इसकात अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं दुनियाभर में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था यानी अमेरिका की जीडीपी का आकार 21.35 ट्रिलियन डॉलर ही है। भारतीय अर्थव्यवस्था के आकार के बारे में बात करें तो यह 2.7 लाख करोड़ रुपये की ही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »