20 Apr 2024, 18:57:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनाव आयोग ने शेषन के निधन पर दुख जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 9:36AM | Updated Date: Nov 11 2019 9:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि शेषन के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है और वह उन्हें अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते है। वह सभी मुख्य चुनाव आयुक्तों और चुनाव आयोग के सदस्यों के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। चुनाव प्रणाली में सुधार लाने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनके योगदान और सेवाओं को भुलाया नही जा सकता है। गौरतलब है कि शेषन का कल रात चेन्नई में अपने निवास पर निधन हो गया था। वह 86 वर्ष के थे और 1990 से 1996 तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त थे। अपने साहसिक फैसलों से उन्होंने चुनाव सुधार कर एक नई मिशाल कायम की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »