19 Apr 2024, 21:26:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन नहीं रहे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 3:01AM | Updated Date: Nov 11 2019 3:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन का रविवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। शेषन का निधन रात करीब साढे नौ बजे दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वर्ष 1955 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शेषन 1990 से 1996 तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त थे। इन्हें भारत की चुनाव व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जाना जाता है। पूर्व चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने ट्वीट करके शेषन के निधन की जानकारी दी। 

कुरैशी ने कहा, ‘‘यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि शेषन हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन कुछ देर पहले हो गया। वह अपने उत्तराधिकारियों के लिए सच्चे आदर्श थे। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’  गौरतलब है कि देश की चुनाव प्रकिया को पारदर्शी बनाने में अहम योगदान के लिए शेषन को प्रसिद्ध रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। शेषन ने वर्ष 1997 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें के आर नारायण के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »