25 Apr 2024, 19:04:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विज्ञान के फायदों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध: ममता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 2:08AM | Updated Date: Nov 11 2019 2:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विज्ञान के फायदों को जरिये आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है। बनर्जी ने रविवार को ट्विटर पर कहा, ‘‘आज शांति एवं विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस है। विज्ञान हमारे रोजमर्रा के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस चीज को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि विज्ञान के लाभ आम लोगों तक पहुंचे ताकि उनका जीवन बेहतर हो सके।’’
 
‘शांति एवं विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस’ अंतरराष्ट्रीय दिवस है जो समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। ‘शांति एवं विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस’ प्रत्येक वर्ष 10 नवंबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 2001 में शांति एवं विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस मनाये जाने की घोषणा की थी और इसे पहली बार 2002 में मनाया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »