29 Mar 2024, 06:00:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रामनाथ कोविंद 29 नवम्बर को एक दिन के दौरे पर आयेंगे सोनभद्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 12:48AM | Updated Date: Nov 11 2019 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनभद्र। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 नवम्बर को आदिवासियों के मसीहा बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सोनभद्र आयेंगे। आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनभद्र के सेवा समर्पण संस्थान द्वारा बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित ‘‘जनजाति समागम कार्यक्रम’’ पर हो रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सेवा समर्पण संस्थान सम्बद्ध अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन बभनी इलाके के चपकी आश्रम में किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »