29 Mar 2024, 02:56:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, शिवसेना कांग्रेस के साथ सरकार बनाने को तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 3:04PM | Updated Date: Nov 10 2019 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। महाराष्ट्र की राजनीति नया करवट लेती दिख रही है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद अभी तक यह स्थिति साफ नहीं है कि राज्य में कौन सी पार्टी या कौन सा गठबंधन सरकार बनाएगी। कांग्रेस के विधायकों ने संकेत दिए हैं कि वे शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। अब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात करेंगे। बता दें कि कांग्रेस के विधायक इस वक्त राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक होटल में ठहरे हैं। रविवार को इन विधायकों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बात की। इस दौरान कांग्रेस के 40 विधायक मौजूद थे। इस दौरान ये सामने आया है कि कांग्रेस विधायक शिवसेना के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने के इच्छुक हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब मल्लिकार्जुन खड़गे इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात करेंगे। सोनिया इस पर क्या फैसला लेती हैं, इसी के आधार पर महाराष्ट्र की सियासत का खाका तैयार होगा।
 
अगर सोनिया गांधी शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार हो जाती हैं तो यह एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत होगी। यह भी पता चला है कि कांग्रेस नई सरकार को बाहर से समर्थन नहीं देना चाहती बल्कि सरकार में शामिल होना चाहती है। कांग्रेस विधायकों से मुलाकात के दौरान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। इसके अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बाल थोराट भी वहां मौजूद थे। विधायकों से बात करने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे विधायकों की मंशा सोनिया को बताएंगे। सोनिया गांधी से बात करने के बाद ही इस मसले पर आखिरी फैसला लिया जाएगाय़ इस बार कांग्रेस के 44 विधायक चुनाव जीते हैं , जबकि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी के 54 विधायक चुनाव जीते हैं। बीजेपी के पास विधायकों की संख्या 105 है, जबकि शिवसेना 56 सीटों पर विजयी हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »