25 Apr 2024, 05:17:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राम मंदिर निर्माण के लिए सोने की ईंट देंगे बाबर के वंशज प्रिंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 2:59PM | Updated Date: Nov 10 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन टूसी ने मुसलमानों से आग्रह करते हुए कहा है कि उन्हें मंदिर निर्माण के लिए  हिंदुओं के साथ जुड़ना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए प्रिंस याकूब ने कहा है कि इस तरह देश के हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों को भाईचारे की मिसाल पेश करनी चाहिए। बता दें कि प्रिंस याकूब, अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह जफर का वंशज होने का दावा करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह ऐतिहासिक फैसला होगा, जिसे हम सभी को प्रेमपूर्वक सौहार्द के साथ स्वीकार करना चाहिए। अयोध्या श्री राम की जन्मभूमि है वहां अब शानदार मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि के लिए हमने पहले भी कहा था सोने की ईट देने के लिए जिसे अब हम देंगे, उन्होंने कहा की हम सभी को मिलकर राम मंदिर का निर्माण करना चाहिए जिससे लोगो को पता चले की हमारे देश में कितना सौहार्द है और जो लोग इसपर सियासत कर रहे थे उनकी सियासत हमेशा के लिए खत्म हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »