24 Apr 2024, 01:42:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बंगाल-ओडिशा में 'बुलबुल' का तांडव - मोदी ने ममता से की बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 12:57PM | Updated Date: Nov 10 2019 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान बुलबुल शनिवार रात पश्चिम बंगाल के सागर आइलैंड्स, ओडिशा के भद्रक और बांग्लादेश के खेपूपाड़ा में तट से टकराया। तूफान की रफ्तार करीब 110 से 120 किमी प्रतिघंटा रही। इसके चलते यहां जगह-जगह बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं की वजह से कोलकाता समेत कई इलाकों में पेड़ उखड़ने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
 
चक्रवाती तूफान बढ़ते दायरे को देखते हुए पीएम मोदी और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने सीएम ममता बनर्जी से बात की है। पीएम मोदी ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 2:30 बजे से चक्रवात का दबाव सुंदरबन नेशनल पार्क से 12 किमी दक्षिण पश्चिम की ओर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों पर बना हुआ है। बांग्लादेश के कनिष्ठ आपदा प्रबंधन मंत्री एनामुर रहमान ने बताया कि 18 लाख से अधिक लोगों को शनिवार शाम तक सुरक्षित निकाला गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »