29 Mar 2024, 11:04:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली से लौट रहे बीजेपी सांसद की कार पलटी - अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 12:30PM | Updated Date: Nov 10 2019 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उत्तराखंड की पौड़ी लोकसभा से सांसद तीरथ सिंह रावत की कार दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 7:30 बजे की है।वे दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
 
हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि यह हादसा दिल्ली- हरिद्वार हाईवे पर हुआ। हादसे का कारण विपरीत दिशा से आ रही एक कार के बचाना बताया जा रहा है। हादसे में कार पूरी पलट गई। हादसे के बाद तीरथ बेहोश हो गये। गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आयी।
 
घटना आज सुबह करीब 7 बजे के आसपास की है। वह दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे। हादसा के बाद उन्हें हरिद्वार के सिटी हॉस्पिटल ले गए और भर्ती कराया। चिकित्सा परीक्षण करने वाले डाक्टरों ने बतायाकि उनके हिप्स बोन में हल्की चोटें आई हैं। उनकी सभी जांचें कर ली गई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »