28 Mar 2024, 18:38:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान के अधीन होना कांग्रेस की गलती : विज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 5:16PM | Updated Date: Nov 9 2019 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंबाला। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने करतारपुर कॉरीडोर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने पर खुशी जाहिर करते हुये कहा कि कोरीडोर खुलना अच्छी बात है क्योंकि श्रद्धालु गुरू घर के दर्शन कर सकेंगे। विज ने आज यहां एक बयान में कहा कि वैसे तो जब बाउंड्री कमीशन बना था उस वक्त की गलती हुई है। उस बाउंड्री कमीशन में चार सदस्य कांग्रेस के थे ,उनको ये सोच होनी चाहिए थी कि इतना महत्वपूर्ण स्थान है जो चार किलोमीटर दूर है उस धार्मिक स्थान को हिंदुस्तान में ले लेना चाहिए था क्योंकि सिखों को वहां बड़ी मुश्किल से जाना पड़ता था। अब ये कॉरिडोर बन गया अच्छी बात है।
 
पाकिस्तान द्वारा करतारपुर कॉरिडोर मामले में बार-बार श्रद्धालुओं को परेशान करने की भूमिका पर उन्होंने कहा कि वो तो उसकी आदत है उसने यह कॉरिडोर कोई श्रद्धाभाव से नहीं खोला, उसके अपने मनसूबे हैं जिसके बारे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कई बार इशारा कर चुके हैं। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर विज ने कहा कि वे श्रद्धालुओं की तरह जा रहे हैं, जैसे बाकी जा रहे हैं। श्रद्धालू के तौर पर जाने के कारण वहां उन्हें इमरान खान सहित किसी को मिलने नहीं दिया जाएगा। गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार ने सब कुछ देखने के बाद ही ये फैसला लिया है लेकिन उनकी जेडप्लस सुरक्षा जारी रहेगी।
 
कांग्रेसियों द्वारा इसका विरोध करने पर विज ने कहा कि जब राहुल गांधी विदेशों में जाते है तब कोई खतरा नहीं होता क्या। महाराष्ट्र में अभी तक कोई भी सरकार न बन पाने पर विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वहां पर शिवसेना को भाजपा का साथ देना चाहिए। जो भी बड़ा ग्रुप होता है मुख्यमंत्री उसी का बनता है लेकिन शिवसेना निर्णय नहीं कर पा रही है इसीलिए वहां पर सरकार बनाने में देरी हो रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »