28 Mar 2024, 17:39:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अयोध्या मामला : उच्चतम न्यायालय द्वारा आज आ सकता है ऐतिहासिक फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 12:55AM | Updated Date: Nov 9 2019 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय अयोध्या के राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद जमीन विवाद में शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाएगा। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की संविधान पीठ कल सुबह साढ़े दस बजे अपना निर्णय सुनाएगी।

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर आज शाम एक नोटिस  जारी करके इस बारे में जानकारी दी गई है। आमतौर पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में अवकाश होता है, और ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि मामले में 13 से 15 नवंबर के बीच फैसला आएगा, लेकिन अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए फैसले के लिए कल की तारीख मुकर्रर की गई है। संविधान पीठ ने 40 दिन हुई सुनवाई के बाद गत 17 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »