19 Apr 2024, 00:37:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा देने के लिए एसपीजी का शुक्रिया : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 12:44AM | Updated Date: Nov 9 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें और उनके परिवार को वर्षों तक सुरक्षा देने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा दल के कर्मियों का शुक्रिया अदा किया है। गांधी ने ट्वीट  किया ,‘‘मेरी और मेरे परिवार की वर्षों तक सुरक्षा में लगे रहे एसपीजी के मेरे भाई और बहिनों का बहुत -बहुत शुक्रिया। आपके समर्पण, आपके सहयोग तथा आप लोगों से मिले प्यार और सौहार्द के लिए धन्यवाद। आप लोगों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।’’ गौरतलब है कि सरकार ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी सुरक्षा हटा दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »