29 Mar 2024, 20:10:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब रेलवे ट्रैक पर चलते पकड़े गए तो उठा ले जाएंगे 'यमराज'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 1:21PM | Updated Date: Nov 8 2019 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पैदल चलकर रेलवे ट्रैक पार करने वालों को मुंबई में 'यमराज' सबक सिखा रहे हैं। रेलवे नियमों का उल्लंघन कर रेलवे ट्रैक पार करने वालों को 'यमराज' की सख्ती का सामना करना पड़ रहा है। खुद यमराज आकर ऐसे लोगों को अपने कंधे पर उठाकर ले जा रहे हैं। यह जानकर आप चौंक गए होंगे, दरअसल वेस्टर्न रेलवे द्वारा मुसाफिरों को जागरुक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। 
 
मुंबई के वेस्टर्न रेलवे और आरपीएफ ने मिशन यमराज चलाया है, जिसके तहत यमराज की वेशभूषा में लोगों को तैनात किया गया है, जो कि पटरियों पर चलने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। इस अभियान के तहत जो भी व्यक्ति रेल पटरी पर चलता हुआ पकड़ा जाएगा, उसे वहां तैनात किए गए लोग उठाकर ले जाएंगे और अच्छे से सबक सिखाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »