29 Mar 2024, 11:26:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जब पर्यटकों के पीछे पड़ा बब्बर शेर, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 12:22PM | Updated Date: Nov 8 2019 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्‍ली। कर्नाटक के अटल बिहारी वाजपेयी जूलॉजिकल पार्क  में कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।   जब सफारी राइड के दौरान एक शेर ने हमले की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शेर पर्यटकों की गाड़ी का पीछा करता दिख रहा है।

 

बताया जा रहा है कि गाड़ी के अंदर बैठे एक पर्यटक ने इस घटना का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जहां से यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि सफारी पर जा रही कार शेर के सामने रुक जाती है। शेर कार के अंदर पर्यटकों को देखता और उनकी तरफ दौड़ लगा देता है।
 
लगभग एक मिनट लंबे वीडियो में शेर को कार का पीछा करते हुए दिखाया गया है। शेर तब तक कार के पीछे भागता रहता है जब तक कि वाहन तेज नहीं हो जाता है और दूर चला जाता है। इस वीडियो को लगातार तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इससे पहले भी एक इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो बाइक सवारों के पीछे शेर भाग रहा होता है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »