28 Mar 2024, 18:54:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सपना चौधरी बीजेपी से हुई काफी नाराज, जानिए पूरा मामला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 3:26PM | Updated Date: Oct 20 2019 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी से भाजपा काफी नाराज हो गई है और इसी वजह से उसने सपना के खिलाफ एक्शन लिया है। दरअसल हरियाणवी कलाकार को भाजपा में शामिल होने के बाद उम्मीद थी कि उन्हें हरियाणा का चेहरा बनाया जाएगा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
 
सूत्रों के अनुसार इससे सपना चौधरी को अपनी उम्मीद टूटती नजर आई तो उन्होंने सिरसा से निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल कांडा का प्रचार करने का ऐलानिया वीडियो जारी कर दिया। इस तरह उन्होंने दो निशाने साधे हैं। एक तो उन्होंने पार्टी में अपनी मजबूती साबित करने की कोशिश की है। साथ ही यह चेतावनी देने की कोशिश की है कि आने वाले दिनों में  दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें अनदेखा न किया जाए।
 
मालूम हो कि हरियाणा में सभी 90 सीटों पर एक चरण में 21 अक्टूबर को चुनाव है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में गोपाल कांडा की पार्टी हरियाणा लोकहित पार्टी दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गोपाल कांडा सिरसा विधानसभा और उनके भाई रोविंद कांडा रानिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। गोपाल कांडा 2014 में सिरसा सीट से निर्दलीय विधायक बने थे। इस साल उन्होंने हरियाणा लोकहित पार्टी बनाई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »